Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जनपद के खजुहा विकास खंड स्थित बसंती खेड़ा गांव निवासी अक्षय पटेल का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के पद पर हुआ है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे यह जानकारी मिलने पर उनके परिजनों और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल छा गया। अक्षय पटेल अमर सिंह पटेल के पुत्र हैं। उनके पिता वर्तमान में जालौन जनपद में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार कानपुर के कोयला नगर मोहल्ले में रहता है। अक्षय के आईएएस बनने पर उनके पिता अमर सिंह पटेल ने बताया कि उनके बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन से यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि अक्षय आईएएस अधिकारी बनें, जिसे उनके पुत्र ने साकार किया है। इस दौरान गांव और क्षेत्र के लोगों ने अक्षय पटेल व उनके परिवार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं।