इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने मरीजों के लिए प्रदान की आवश्यक सामग्री

चेयरमैन डॉ. अनुराग के नेतृत्व में सीएचसी-पीएचसी को सौंपे गए मास्क, ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन कैनुला
FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर के तत्वावधान में मंगलवार दोपहर 12 बजे जनपद के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी एवं पीएचसी) के मरीजों के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। डॉ. अनुराग ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन रेडक्रास सोसाइटी स्टेट ब्रांच लखनऊ से प्राप्त सामग्रियों में 9000 मास्क, 40 पल्स ऑक्सीमीटर और 100 ऑक्सीजन कैनुला शामिल हैं। यह सभी सामग्री उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन को विधिवत रूप से सौंप दी। मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी ने डॉ. अनुराग द्वारा किए जा रहे निरंतर सेवाकार्यों की सराहना करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य प्रशांत चतुर्वेदी, जितेंद्र राजपूत, विष्णुबाबू श्रीवास्तव तथा प्रमुख सहयोगी एवं दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक चैतन्य कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *