Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर स्थित स्व जनार्दन प्रसाद पांडेय इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करते हुए बताया कि महिलाएं व युवतियां निडर होकर निकले शोहदों को सबक सिखाने के लिए पुलिस है। इस दौरान उपनिरीक्षक द्वारा डायल टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि पहले महिलाएं व बेटियों को घर की दहलीज लगने पर पाबंदी थी लेकिन अब निडर होकर बहू बेटियां बाहर निकल रही है। महिलाओं के सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहती है। किसी भी अनहोनी की आशंका होने पर टोल फ्री नंबर डायल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस टीम ने बताया कि थानों में महिला हेल्थ डेस्क व नारी सशक्तिकरण कक्ष स्थापित किया गया है। इस अवसर पर तमाम महिलाएं मौजूद रही ।