एंटी रोमियो स्क्वाड व साइबर टीम ने कैमा में छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के कैमा गांवा स्थित डा भीम राव अंबेडकर इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को मिशन शक्ति व साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी पईसा रोशन लाल के निर्देश पर उप निरीक्षक मिश्री लाल व महिला कांस्टेबल पूनम यादव एवं एंटी रोमियो स्क्वाड व साइबर टीम द्वारा स्कूल की छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि युवतियां निडर होकर निकले शोहदों को सबक सिखाने के लिए पुलिस है। इस दौरान उपनिरीक्षक द्वारा डायल टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि पहले महिलाएं व बेटियों को घर की दहलीज लगने पर पाबंदी थी लेकिन अब निडर होकर बहू बेटियां बाहर निकल रही है। महिलाओं के सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहती है। किसी भी अनहोनी की आशंका होने पर टोल फ्री नंबर डायल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस टीम ने बताया कि थानों में महिला हेल्थ डेस्क व नारी सशक्तिकरण कक्ष स्थापित किया गया है। इस अवसर पर तमाम छात्राएं मौजूद रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *