कोतवाली पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं-छात्राओं को किया जागरूक

JHANSI NEWS: कोतवाली पुलिस ने बुधबार को क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बीबीटीएस मूर्ति के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया । इसका उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान एंटी रोमियो मिशन शक्ति की प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक एसएसआई किरण और उप निरीक्षक सुजाता  ने महिलाओं और छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं मिशन शक्ति केंद्र या नजदीकी पुलिस थाने से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं। सब इंस्पेक्टर सुजाता ने कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला सहायता नंबर) शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार और पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध हैं। सब इंस्पेक्टर ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें.  इस दौरान महिला हेड कॉन्स्टेबल अनुराधा,महिला हेड कॉन्स्टेबल मोहिनी मौजूद रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *