उल्लास एवं उत्साह के साथ स्कूल बास्केटबॉल लीग सत्र 2 का समापन

JHANSI NEWS: जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्कूल बास्केटबॉल लीग सीजन-2 टीम वर्क और खेल भावना ऊर्जा, से भरपूर स्कूल बास्केटबॉल लीग 2025 की शानदार मेज़बानी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झाँसी द्वारा की गई. जिसमें भाग लेने वाले स्कूलों की प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। झाँसी जिले के 27 स्कूलों ने प्रतिभाग किया. जिसमे  बालिका वर्ग स्वर्ण पदक जय अकादमी, रजत पदक मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कांस्य पदक शीरवुड को मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरपर्सन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं श्रीमति शांति विश्वनाथन के साथ प्रबंध निदेशक अपूर्व शुक्ला एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमति रत्ना विश्वनाथन द्वारा पुरस्कार प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी छात्र – छात्राओ को उत्क्रस्ट सेवाए देते हुए अपना, संस्था व समाज का नाम रोशन करने की शुभकामनाए प्रेषित की छात्र – छात्राओ को धेर्य एवं प्रगतिशील कार्य करने हेतु प्रेरित किया. प्रतियोगिता में बालक वर्ग को स्वर्ण पदक एमएलएम, रजत पदक  एपीएस बबीना, कांस्य पदक – हंसराज
को मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ रोहिन विश्वनाथन एवं श्रीमति अंशिता विश्वनाथन ने विजयी प्रतिभागियो को मेडल पहनाकर सम्मानित किया एवं सभी प्रतिभागियों को उनके समर्पण और निष्पक्ष खेल की भावना के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये प्रदान की l
टूर्नामेंट में बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज खत्री एवं  सचिव परवेज मुख़्तार और एस बी एल ओर्गानिज़िंग कोर कमेटी के सदस्यों अरब प्रताप सिंह , सत्यम पटेल , विनम्र जैन , सौरभ , पियूष , समीर , अफताब , दिग्वियज , मिलन, सात्विक , साहिल आदि के द्वारा आयोजन को सफल बनाने में उनके उत्कृष्ट समन्वय और प्रयासों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *