बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश मे बुंदेलखण्ड का प्रतिनिधित्व आवश्यक: हरगोविंद कुशवाहा 

JHANSI NEWS: बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव मे बेधडक बुंदेलखण्ड के लिए वोट की मांग करते हुएं चन्द्रशेखर तिवारी ने बुंदेलखण्ड को अपवाद से मुक्त कराने की झांसी के अधिवक्ताओं से अपील करते मुलाकात की. वही हरगोविन्द कुशवाहा एडवोकेट उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा ), राकेश कुमार दुबे ने बुंदेलखण्ड अधिवक्ताओं से आशा करते हुए कहा की हम सभी को एक मत होकर बुंदेलखण्ड की अस्मिता के गर्व से वोट मांग रहे चन्द्रशेखर तिवारी को मतदान कर बुंदेलखण्ड को अपवाद से मुक्त कराना चाहिए।शेखर ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा की बुंदेलखण्ड के अधिवक्ता का जहां पसीना गिरेगा वहा उनका पार्थ अपना खून बहा देगा लेकिन उन पर आंच नही आने देगा. ठंड हवा पानी की बौछार के बीच शेखर ने अधिवक्ताओं से भेट कर  सदैव उनके बीच बने रहने का वादा किया और कहां की बुंदेलखण्ड के सभी अधिवक्ताओं को बुंदेलखण्ड के लिए प्रथम वरीयता का मतदान करना है ताकि बुंदेखण्ड बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश मे अपना स्थान सुरक्षित कर अपनो की आवाज बुलंद कर सके. साथ ही उन्होने कहा बुंदेलखण्ड अधिवक्ता सुरक्षा कानून की पहल ही नही करेगा बल्कि यह कानून शीध्र प्रदेश में लागू होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *