दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर दिया ज्ञापन

कर्मचारियों द्वारा वेतन दिलवाने की मांग की गई

JALAUN NEWS: जिला उद्यान अधिकारी के अधीन राजकीय पौधशालाओं में दैनिक रूप से माली कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि मार्च माह से लेकर अक्टूबर माह तक का भुगतान जिला उद्यान अधिकारी के द्वारा नहीं किया गया है जिसके लिए कई बार पत्राचार एवं मौखिक रूप से अनुरोध भी किया जा चुका है गमर उद्यान अधिकारी बजट होने के बाद भी श्रमिकों का भुगतान नहीं कर रहे है जिसके चलते सभी श्रमिक कर्ज के बोझ से बचाते हुए भरण पोषण सही तरीक़े से नहीं कर पा रहे है।श्रमिकों ने वेतन भुगतान करवाये जाने की मांग प्रशासन से उठाई है।इस मौके पर श्रमिक ओमप्रकाश बागी, जयराम बोहदपुरा, रामरतन, गजराम, ओमप्रकाश, पतरा वाली, सुशीला, रामनाथ, राकेश कुमार, दशरथ सिंह, नरेश सिंह आदि श्रमिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *