Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

तीनों विधानसभाओं में फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिलवाये जाने की मांग
JALAUN NEWS: आरएलडी के झांसी मंडल प्रभारी मनोज बुधौलिया एवं संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन शिवहरे के नेतृत्व में विकास कुशवाहा, नौशाद खां, पवन गुप्ता, संजीव जाटव आदि कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेंट करते हुए बताया कि बुंदेलखंड का जनपद जालौन कृषि की दृष्टि से अति पिछड़ा क्षेत्र है विगत दिवस अतिवृष्टि के कारण किसानों द्वारा खेतों में बोई गयी मटर, मसूर, चना की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गयी है तथा खरीफ की खड़ी फसल को भारी क्षति व नुकसान हुआ है।आरएलडी नेताओं ने फसलों की क्षति का जल्द सर्वे कराकर मुआवजा व प्रधानमंत्री फसल बीमा दिलवाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने की मांग उठाई है।