छात्रसभा के प्रदेश सचिव ने दर्जनों किसानों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

JALAUN NEWS: अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलवाये जाने की मांग को लेकर छात्रसभा के प्रदेश सचिव धीरेंद्र यादव सनी के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसान सुधीर जाटव,  सौरभ पटेल, सुभाष पाल, गुलाब सिंह, सोंटू ठाकुर, बृजमोहन, शिवा चिल्ली, अनुज टिमरो, ललापाल, कोमेश वर्मा चिल्ली आदि किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेंट करते हुए बताया कि डकोर विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण किसानों की खेत में खड़ी फसलें नष्ट हो गयी है।जिसमें मटर, धान, बाजरा, मूंगफली आदि फसलों को भारी नुकसान हो गया जिससे किसानों की आजीविका पर गहरा संकट पैदा हो गया है।उन्होन मांग की है कि कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम से संयुक्त सर्वे करवा कर पीड़ित किसानों को तत्काल क्षतिपूर्ति का मुआवजा उपलब्ध करवाया जाये जिससे किसानों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *