Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सभी उपजिलाधिकारियों को ‘‘शिकायतकर्ता सम्मेलन’’ में पुनरावृत्ति वाली जनशिकायतों को निस्तारित करने के दिए निर्देश PRAYAGRAJ NEWS: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के निर्देश सभी उपजिलाधिकारियों को दिए है। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने के कारण एक ही शिकायतकर्ता द्वारा एक ही प्रकरण की बार-बार जनता दर्शन व अन्य माध्यमों से उनके समक्ष शिकायत किए जाने के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारियों को सप्ताह में एक दिन तहसील सभाकक्ष में ‘‘शिकायतकर्ता सम्मेलन’’ का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को एक ही जनशिकायत की पुनरावृत्ति वाले ऐसे प्रकरणों को सूचीबद्ध कर सम्बंधित शिकायतकर्ता को तहसील सभाकक्ष में बुलाकर प्रकरण से सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जनसुनवाई कर शिकायतों का नियमानुसार उचित निराकरण कराये जाने एवं कृतकार्यवाही से उन्हें भी अवगत कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि ऐसे शिकायत के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लिया जाये और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी किया जाये।