यूपी बोर्ड की परीक्षा देगे 52 लाख परीक्षार्थी,पिछले वर्ष की तुलना में दो लाख परीक्षार्थियों की संख्या हुई कम

9 वीं, 11वीं में 4946134 छात्रों का हुआ पंजीकरण
9वीं,11वीं में त्रुटि संशोधन के लिए 5 नवंबर तक की मोहलत:सचिव भगवती सिंह

PRAYAGRAJ NEWS: एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 52 लाख से ज्यादा छात्राएं शामिल होंगे।  हाई स्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट में 2479352 को मिलाकर कुल 5230297 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज बताया कि पिछले साल की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में 2 लाख की कमी आई है। इस आधार पर परीक्षा केंद्रों में भी कमी आने का अनुमान है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में कल 2750945 परीक्षार्थियों में 1438682 छात्र और 1312263 छात्राएं पंजीकृत हैं।इंटरमीडिएट परीक्षा की अगर बात करें तो कुल 2479 352 परीक्षार्थियों में 1303 012 छात्र और 1176340 छात्राएं पंजीकृत हैं। इसके अलावा कक्षा 9 और 11 में 4946134 छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण किया गया है। गौरतलब है कि 10वीं और 12वीं के आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 31 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। जबकि 9वीं व 11वीं में त्रुटि संशोधन के लिए 5 नवंबर तक की मोहलत यूपी बोर्ड की ओर से दी गई है। इस बीच यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने भी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रश्न पत्रों को तैयार करने के साथ ही मॉडरेशन और कॉपियां छपवाने का काम तेजी से चल रहा है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। अब 31 अक्टूबर तक त्रुटि संशोधन का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में 2 लाख की कमी पिछले साल की तुलना में आई है। 2026 की बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 06877 परीक्षार्थी कम हुए हैं। वहीं 2025 की बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 27 लाख 32 हजार 165 और इंटरमीडिएट में 27 लाख 05 हजार 009 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 54 लाख 37 हजार 174 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड के इन आंकड़ों से यह पता चल रहा है कि हाई स्कूल में छात्रों की संख्या में 18 हजार 780 की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इंटर में 2 लाख 25 हजार 657 परीक्षार्थी कम हुए हैं। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम होगी। बोर्ड परीक्षाओं की संख्या कम होने के साथ ही इस बार परीक्षा केंद्र भी कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यूपी बोर्ड के मानक के मुताबिक एक केंद्र पर औसतन 500 से 1000 परीक्षार्थी आवंटित होते हैं। इसलिए हाथ से अगर देखे तो 200 से अधिक केंद्र कम हो जाएंगे। वही 2025 की 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 54 लाख 37 हजार 174 परीक्षार्थियों के लिए 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जबकि 2024 की बोर्ड परीक्षा की अगर बात करें तो पंजीकृत 55 लाख 25 हजार 342 परीक्षार्थियों के लिए 8265 केंद्र बनाए गए थे। इस लिहाज से यह साफ है कि परीक्षार्थियों की संख्या घटने के साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या भी लगातार घट रही है। हालांकि यूपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। यूपी बोर्ड ने नकल बिन निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए तैयारी तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *