Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बीएसए देवव्रत सिंह के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में समेकित शिक्षा के तहत परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन बीएसए देवव्रत सिंह के निर्देशन एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडे के संयोजन में हुआ। जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 150 दिव्यांग बच्चों के लिए तीन एक्सपोजर विजिट कराया गया। बच्चों को ज्ञानवर्धक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों जैसे आनंद भवन, तारामंडल, इलाहाबाद संग्रहालय, चंद्रशेखर आजाद पार्क, विक्टोरिया पार्क एवं खेलकूद पार्क का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न स्थलों को देखा और इतिहास, विज्ञान एवं संस्कृति की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में नौ दिव्यांग बच्चों कुमारी रोशनी ( सैदाबाद ब्लॉक), कृष्ण (होलागढ़), आर्यन कुशवाहा (करछना), देवराज (नगर क्षेत्र), मोहम्मद अयान (नगर क्षेत्र), अनमोल (नगर क्षेत्र) और आयन (नगर क्षेत्र) का सामूहिक जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उल्लास की झलक ने वातावरण को प्रफुल्लित कर दिया।
मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रयागराज मंडल प्रयागराज संजय कुमार कुशवाहा ने बच्चों का जन्मोत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि इन विशेष बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम इनके आत्मविश्वास और सीखने की इच्छा को नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम में बीईओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, मुकेश सैनी, रमाशंकर प्रजापति , समस्त स्पेशल एजुकेटर, फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्काउट गाइड टीम थी।