Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) नवागत जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन (आईएएस बैच – 2016) ने रात्रि कल बलरामपुर के कोषागार में पहुँचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही जनपद के महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को और गति देने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व , समस्त एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।