Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) नवागत डीएम श्री विपिन कुमार जैन द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं राजस्व वादों के निस्तारण की बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी , सीएम युवा उद्यमी अभियान , जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं शहरी , मिशन कायाकल्प , निराश्रित गोवंश संरक्षण , कन्या सुमंगला योजना , वाइब्रेंट विलेज , जीरो पावर्टी, सामाजिक पेंशन आदि की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करते हुए सभी पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जनपद की महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाए। राजस्व वादों के समीक्षा के दौरान उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा की सभी अधिकारी शासन की मंशानुरूप समय से कार्यालय पहुंचे एवं प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन करे तथा जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम न्यायिक , डीएफओ , परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।