Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत पिपरा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। नियुक्त सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते गांव में जगह-जगह कूड़े और गंदगी का अंबार लग गया है। नालियां चोक हो जाने से रास्तों पर जलभराव बना रहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं होती। सफाई कर्मी ड्यूटी से अक्सर गायब रहते हैं और अधिकारी इस ओर आंख मूंदे हुए हैं। सफाई न होने से गांव की सड़कों और गलियों में गंदे पानी का जमाव बना रहता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई हो और गांव को स्वच्छ रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।