विश्व मानवाधिकार दिवस मनाने पर हुई चर्चा

SONBHADRA NEWS: समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन भारत की ओर से बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व मानवाधिकार दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुमताज अली ने की और इसमें राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. बी यू अंसारी, पूर्वांचल अध्यक्ष एम डी राशिद, जिला महासचिव अमान खान, और मीरजापुर की जिलाध्यक्ष महिला संरक्षण सुनीता चौधरी,जिला प्रवक्ता अनवर अली समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मानवाधिकार के महत्व और इसके संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, संगठन के पदाधिकारी और सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *