Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नेशनल यूनियन आँफ जर्नलिस्टस इंडिया के उतर प्रदेश अध्यक्ष बीरेद्र सक्सेना के नेतृत्व मे एनयूजे इंडिया के उतर प्रदेश इकाई के एक प्रतिनिधी मंडल उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर बीते दिनो प्रयागराज मे पत्रकार एल एन सिंह के हत्या को लेकर ज्ञापन दिया। अपने ज्ञापन मे पत्रकार एल एन सिंह को प्रयागराज में चाकुओं से गोद का हत्या कर दी गई। पत्रकार एलएन सिंह प्रयागराज में पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे , परंतु कुछ अराजक तत्वों ने गुरुवार की रात चाकुओं से गोदकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। आपको स्मरण करना है कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान भी जौनपुर में हमारे एक पत्रकार साथी की निर्मम हत्या की गई थी। इसी प्रकार के कई अन्य गंभीर उत्पीड़न के मामले भी होते रहे हैं और उनके संबंध में हम आपको निरंतर अवगत भी कराते रहे हैं, परंतु अफसोस की बात यह है कि इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं और अराजक तत्व दिन पर दिन बेखौफ होते जा रहे हैं। देश व प्रदेश के पत्रकार इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित है और इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स लगातार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की निरंतर मांग कर रही है लेकिन हमारी इस मांग पर भी प्रदेश सरकार ने चुप्पी साध रखी है । अपनी इस मांग को आज हम पुनः इस आशा के साथ दोहरा रहे हैं कि राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करे ताकि पत्रकारों की सुरक्षा की जा सके और वह निर्भीक होकर अपने कार्य को अंजाम दे सकें। हमारी यह भी मांग है की पत्रकार एलएन सिंह के परिवार को 10 लख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि उनके परिवार का जीवन यापन सुविधा पूर्वक हो सके। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधी मंडल मे सवॅश्री बीरेद्रं सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष(पूवॅ सूचना आयुक्त उतर प्रदेश सरकार ) राषट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी(प्रदेश ब्यूरो प्रमुख पी टी आई तथा उ प्र मान्यता प्राप्त संवाददाता समीति के पूवॅ अध्यक्ष)राषट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार (स्टेट हेड माया प्रेस ) प्रदेश संरक्षक सुरेद्रं दूबे(पूवॅ प्रदेश ब्यूरो प्रमुख यूएनआई) प्रदेश संरक्षक के बख्श सिंह (के टी वी न्यूज चैनल सलाहकार सम्पादक)तथा प्रदेश कायॅकारिणी के अन्य पदाधिकारी और सदस्य थे।