लक्ष्मी शंकर यादव की 30 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS: संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी शंकर यादव की 30वीं पुण्य तिथि दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 को जौनपुर स्थित रिवर व्यू होटल सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। स्व.लक्ष्मी शंकर यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए  मुख्य अतिथि प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने उन्हें भारतीय राजनीति में ईमानदारी, शुचिता, सादगी के प्रतीक एवं विकास पुरूष बताया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में शिक्षाविद् एवं संपादक डॉक्टर ब्रजेश कुमार यदुवंशी देश एवं प्रदेश में उनके योगदान को याद करते हुए संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, विधायक, सांसद एवं लोक निर्माण विभाग में मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को विस्तार से बताया। रघुनाथ नाथ यादव, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक दल ने खुटहन विधानसभा में उनके द्वारा बिछाए गए सड़कों के जाल के बारे में बताया।प्रोफेसर राज बहादुर यादव, कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने उन्हें जन नेता बताया। प्रोफेसर के.बी.यादव ने खुटहन विधानसभा में उनके द्वारा कराए गए कार्यों को विस्तार से बताते हुए उन्हें लोकप्रिय जन नेता कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर आशाराम, पूर्व अध्यक्ष, मध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज ने किया। इस अवसर पर प्रो. रणधीर,डॉक्टर राज कुमार यादव,आनन्द देव, डॉक्टर नीरज सिंह, संदीप कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *