Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज से काशी के लिए रवाना हुई यात्रा
PRAYAGRAJ NEWS: काशी प्रस्थान के समय भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा बुधवार को प्रयागराज पहुंची पवित्र जोड़ा साहिब “गुरु चरण यात्रा” गुरुवार को प्रयागराज से काशी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान यात्रा आगमन के समय भाजपा प्रयागराज महानगर इकाई व श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन से यात्रा में शामिल सिख संगत अभिभूत नजर आया। यात्रा के काशी रवानगी के समय भी भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा व “बोले सो निहाल सत् श्रीअकाल” का उद्घोष कर वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पवित्र यात्रा खुल्दाबाद अलोपी बाग गुरुद्वारा होते हुए झूंसी और फिर काशी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसी पवित्र यात्रा का स्वागत अभिनंदन व जोड़ा साहिब गुरु चरण का दर्शन कर प्रयागराज वासी धन्य महसूस कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा के निमित जो जिम्मेदारी मिली थी उसका बखूबी निर्वहन किया। इस अवसर पर यात्रा के जिला संयोजक मनु चावला, सह संयोजक परमजीत सिंह बग्गा, लखविंदर सिंह, सरदार पतविंदर सिंह, रवि केसरवानी, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, अजय सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, संजय पासवान, अरुण पटेल, प्रवीण भारती, विश्वास श्रीवास्तव, प्रेमजीत सिंह, पार्षद नीरज गुप्ता रोहित विश्वकर्मा, वीरू सोनकर जसकरण सिंह, हैप्पी चावला आदि उपस्थित रहे।