विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर बनें: महापौर गणेश केशरवानी

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राही लॉज में एक भव्य युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के सपने का भारत विकसित भारत तभी बनेगा जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे और स्वदेशी अपनाएंगे, स्वदेशी खायेंगे, स्वदेशी पहनेंगे और एवं स्वदेशी संसाधन अपनाएंगे तब भारत बनेगा विकसित राष्ट्र। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, अमित कुमार पांडेय, राजेश सिंह हिंद, नीरज अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी ने की और संचालन प्रीतेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर लोकगायक अमित दुबे ने लोकगीत के माध्यम से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। इस सम्मेलन में उत्कर्ष पांडे, अमरेश केशरी, अभिनव प्रताप सिंह, नवीन दूबे, शिवम पांडे, अलंकार जैसवाल, आशीष मिश्रा, अजय मोदनवाल, शशांक दूबे, संदीप सोनी, आकाश गुप्ता, राकेश दुबे, पवन गोंड, प्रिंस केशरी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *