अक्षय नवमी पर्व पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष के नीचे किया पूजा अर्चना

FATEHPUR NEWS: अक्षय नवमी (आंवला नवमी) का पर्व आईटीआई रोड स्थित आंवले के वृक्ष के नीचे श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन से लेकर देव उठनी एकादशी तक भगवान विष्णु आंवले के वृक्ष के नीचे ही निवास करते हैं। इसलिए इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने और उसके नीचे बैठकर भोजन करने का विशेष विधान है। मान्यता है कि अक्षय नवमी पर आंवले से जुड़े ज्योतिषीय उपाय करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे व्यक्ति को आरोग्य मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की परिक्रमा कर अपने परिवार के कल्याण के लिए प्रार्थना की। पूजा में निशा श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, मोनी, शिवांगी, रजनी द्विवेदी, मधु मिश्रा और रानी सिंह चौहान सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि यह पूजा परिवार और सभी लोगों की सुख-समृद्धि के लिए की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *