पुलिस ने छात्रों को किया नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा आकाश इंटर कॉलेज, कस्बा हुसैनगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुए नए आपराधिक कानून आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति सजग रहने, साइबर अपराधों से बचाव एवं विधिक सहायता के उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *