छेदीलाल राजाराम इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान हेतु किया गया जागरूक

भारत में लागू हुए नए कानून की भी दी गई जानकारी
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम अंतर्गत कमालपुर में स्थित श्री छेदीलाल राजाराम इंटर कालेज में गुरुवार को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को साइबर अपराध एवं भारत के नए कानून के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कड़ा धाम थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करते हुए बताया कि महिलाएं व युवतियां निडर होकर निकले शोहदों को सबक सिखाने के लिए पुलिस है। साथ ही उन्होंने बताया कि अब आप लोग घर बैठे ई एफआईआर दर्ज करा सकते है, उन्होंने देश में लागू हुए नए कानून एवं डायल टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि पहले महिलाएं व बेटियों को घर की दहलीज लगने पर पाबंदी थी लेकिन अब निडर होकर बहू बेटियां बाहर निकल रही है। महिलाओं के सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहती है। किसी भी अनहोनी की आशंका होने पर टोल फ्री नंबर डायल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस टीम ने बताया कि थानों में महिला हेल्थ डेस्क व नारी सशक्तिकरण कक्ष स्थापित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक निलेश साहू सहित कड़ा धाम थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय , वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील यादव , उपनिरीक्षक राकेश रॉय व विद्यालय के छात्र मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *