Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: शक्तिपीठ कड़ाधाम में गुरुवार को अक्षय नवमी के पर्व पर कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई मोदनवाल समाज द्वारा पूज्यपाद महर्षि मोदनसेन जी महाराज की जयंती श्रद्धा- भाव के साथ मनाई गई ।इस दौरान समाज के लोगों द्वारा महर्षि मोदनसेन जी महाराज की पूरे विधिविधान के साथ पूजन-आरती-हवन कर उन्हें भोग लगाया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महर्षि मोदनसेन जी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने कहा कि मोदनवाल समाज अब शिक्षा क्षेत्र में बेटा, बेटी का भेद भाव मिटाकर आगे बढ़ रहे हैं यह गर्व की बात है। अब हमे राजनैतिक पकड़ मज़बूत करनी है। हर चुनाव में मोदनवाल समाज को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इनके माध्यम से हम अपना हक ले सके। हर कोई अपने हिसाब से अपना हक राजनैतिक पकड़ मज़बूत कर रहा है। हमारा समाज इसमें पीछे है। हमें शिक्षा, राजनीति के साथ-साथ हर क्षेत्र मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।बैठक में एकल परिवार की जगह संस्कार युक्त संयुक्त परिवार को एकजुट रहने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर शिवप्रसाद मोदनवाल, नेमचंद्र मोदनवाल, सुरेश मोदनवाल, जयनारायण मोदनवाल, पप्पू मोदनवाल, रामशंकर मोदनवाल, मोनू मोदनवाल, रामू मोदनवाल, अजय मोदनवाल, ओमप्रकाश मोदनवाल, सचिन मोदनवाल, ऋषभ मोदनवाल, सर्वोत्तम मोदनवाल सहित मोदनवाल समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।