Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुलनार गांव में बीती रात मामूली कहा सुनी को लेकर आपस में दो पक्ष भिड़ गए देखते ही देखते झगड़ा ने तूल पकड़ लिया दोनों ओर से जमकर चले लाठी डंडा इस दौरान गांव के राजेश सरोज की मासूम पुत्री आर्य उम्र ढाई वर्ष पिता की गोद से उतारकर भीड़ वाली जगह पर पहुंच गई इसी दौरान लाठी लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष सत्येंद्र भदौरिया मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है दोनों पक्षों से पुलिस जानकारी कर विधिक कार्रवाई के लिए अग्रसर सूचना मिलती है मौके पर सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा मौजूद रहे|
PDA समाज का आपसी संघर्ष लाठी डंडे से पीट पीट कर अत्यंत गरीब दलित की मासूम नाबालिक उम्र ढाई वर्ष की बेटी को मार डाला। Pda समाज के यहां एक अल्पसंख्यक मजदूरी का पैसा मांगने गया जिसके ऊपर भद्दा कमेंट कर भगा दिया गया आहत होकर उसने आत्महत्या कर लिया मामला किधौली ग्रामसभा का बड़ा सवाल क्या?कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज इन पीड़ितों के आंसू पूछने पहुंचेंगे उनके घर क्या कुछ आर्थिक मदद हो पाएगी इन पीड़ित परिवारों की या महेज एक दिखावा क्या ?इन घटनाओं पर राजनीति की रोटी सेंकने का हो रहा है भरपूर प्रयास क्या ?जातिवादिता की गंदी राजनीति करने वाले अपने मंसूबों में हो पाएंगे सफल।क्या समाज के लोगों को जातियों के आधार पर अब मिलेगा न्याय।