आज विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे सांसद प्रमोद तिवारी

PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी आज शुक्रवार को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे लालगंज आयेंगे। वह चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के बलिदान दिवस तथा सरदार पटेल की जयन्ती पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी अपरान्ह ढ़ाई बजे परानीपुर के जगन्नाथ पटेल विद्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की एक सौ पचासवीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *