Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: लालगंज तहसील परिसर में बारिश के समय स्थायी रूप से होने वाले जलभराव को लेकर वकीलों ने नाराजगी जतायी है। गुरूवार को अधिवक्ता तहसील पहुंचे तब कैम्पस में जलभराव देखकर बिफर उठे। नाराज वकीलों ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर न्यायिक कामकाज के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने कहा कि परिसर में थोड़ी सी भी वर्षा के कारण जलभराव हो जाता है। उन्होने कहा कि समस्या को लेकर कई बार अफसरो को ज्ञापन सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा से मिलकर समस्या के स्थायी समाधान कराए जाने की मांग उठाई। एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को इस संदर्भ में कार्रवाई के निर्देश दिये। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय, टीपी यादव, राम मोहन सिंह, संदीप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विकास मिश्र, शिव नारायण शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, राम अभिलाष यादव, दिनेश मिश्र, सुमित त्रिपाठी, अमर सिंह, गीता सिंह, आरती, अनूप पाण्डेय, अमरनाथ यादव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, शहजाद अंसारी आदि अधिवक्ता रहे।