Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: लीलापुर थाना क्षेत्र के हदिराही के सुक्खा का पुरवा में दुष्कर्म पीड़िता की मौत को लेकर लालगंज सीओ घटना के दूसरे दिन गुरूवार को जांच पड़ताल की मशक्कत मे दिखे। वही मृतका का पीएम के बाद गुरूवार को परिजनो ने पुलिस सुरक्षा मे प्रयागराज के फाफामऊ में अंतिम संस्कार कर दिया। दलित युवती की गैर सम्प्रदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म के चलते मौत को लेकर गांव में अंदरूनी तनाव का माहौल भी देखा सुना गया। थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती से चार माह पूर्व शकूहाबाद निवासी मारूफ उर्फ परवेज अकील द्वारा प्रेम सम्बन्ध बनाए जाने की बात सामने आयी है। इससे परेशान होकर मृतका के पिता द्वारा कुछ दिनों पहले उसकी शादी भी अन्तू थाना के सड़वा चन्द्रिका क्षेत्र में तय कर दी गयी। आरोप है कि इस बीच मृतका को आरोपी द्वारा जंगल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी द्वारा मृतका का अश्लील वीडियो भी बनाया गया। आरोप यहां तक है कि युवक द्वारा मृतका को धर्म परिवर्तन के लिए भी बाध्य करते हुए उसके मंगेतर को भी शादी करने पर जानलेवा धमकी दी गयी थी। सीओ लालगंज आशुतोष मिश्र के आदेश पर सत्रह अक्टूबर को इस मामले मे लीलापुर थाने में केस भी दर्ज किया गया। घटना में पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहा है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी व उसके परिजनों को थाने से छोड दिया था। इस बीच अचानक लीलापुर पुलिस ने बुधवार को आरोपी मारूफ को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिन में तीन बजे युवती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना को लेकर पीड़ित परिजनों द्वारा अभी पुलिस को कोई नयी तहरीर नही दी गयी है। पुलिस पहले से दर्ज मुकदमे मे अन्य आरोपियो की तलाश मे भी गुरूवार को मशक्कत मे दिखी। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।