Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: जेठवारा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत डेरवा मुख्य बाजार की स्थिति हल्की बारिश मे ही बद से बत्तर बनी हुई है जहा डेरवा बाजार मे चलना तक दुस्वार हो गया है वही दुकानदारो का खुद की दुकान से निकलना ही दुस्वार होे गया है, अगर समय से जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशो के अनुसार नालिया बन गई होती तो शायद इतनी खराब स्थिति न दिखलाई पडती,लगभग तीन साल की चेयरमैनी मे कुवर बहादुर पटेल डेरवा बाजार मे पानी निकलने की सही रूप से ब्यवस्था नही करा पाये न ही डेरवा जेठवारा मुख्य मार्ग से लगा हुआ बरई का पुरवा का सैकड़ों घरो का अति आवश्यक आने जाने का रास्ता तक नही बनवा पाये आखिर शासन से नगर पंचायत के लिए जो भारी भरकम बजट भेजा जाता है वह कौन हजम कर ले रहा है कि विकास का पहिया ही धस गया है और आगे नही बढ़ पा रहा, जनता मन ही मन हाय हाय ही कर रही है क्या यही है उत्तर प्रदेश के यशष्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी का सुशासन जिसका पालन उनके जिम्मेदार सही रूप से नही करा पा रहे है ?