विकास, तरवुशु, मनीष, दिपाली ने मारी बाजी,कैबिनेट मंत्री ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

जेडी, डीआईओएस के नेतृत्व में हो रही प्रतियोगिता
प्रदेश के 25,00 खिलाडी प्रतियोगिता में हुए है शामिल

PRAYAGRAJ NEWS: 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दीप प्रज्ज्वन, गुब्बारा उड़ाकर एवं ध्वजारोहण कर किया। पहले दिन सम्पन्न मुकाबलों मे अंडर-19 बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़- में विकास वाराणसी, अतुल मेरठ और राहुल कुमार सहारनपुर थे। गोला फेक में तरवुशु चैधरी, बरेली आलोक चाहर और आगरा के मनवीर थे। अंडर-19 बालिका वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में मनीष राय वाराणसी, सुष्मिता यादव अयोध्या और गार्गी सहारनपुर थी।
गोला फेक में दीपाली मेरठ, अंकित यादव अयोध्या और प्रीति कुमारी वाराणसी थी। अंडर- 14 बालक वर्ग लंबी कूद में अरशद खान स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, साहिल पटेल प्रयागराज और मोहम्मद अर्श मुरादाबाद थे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों के समक्ष बैंड सहित मार्च पास्ट की सलामी लिया और गुब्बारों का गुलदस्ता उड़ाया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा जितनी अनिवार्य है उतनी ही अनिवार्य खेलकूद की गतिविधियां भी है। उन्होंने खिलाड़ियों को संतुलन और तालमेल के लिए प्रेरित करते हुए इन दो बातों को अपने सिद्धांतों में समाहित करने की बात कही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ लंच पर आमंत्रित किया। यह प्रतियोगिता 3 नवंबर तक चलने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) प्रयागराज आर एन विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों में उत्साह की वह झलक दिखनी चाहिए जो इस प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने में मददगार सिद्ध हो। समारोह में विशिष्ट अतिथि  महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और महानगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार झल्लर उपस्थित रहे।  प्रयागराज के डीआईओएस पीएन सिंह  ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एडीआईओएस  विजय सिंह यादव ,अजय कुमार गिरी और जितेंद्र प्रताप सिंह भी मंचासीन रहे। उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रधानाचार्य की ओर से नीलम मिश्रा, सुनील सिंह, ज्योति सिंह, सविता, निर्मल,गीता यादव, सोनिया, मोसेस, संदीप राठौर, पीपी सिंह अरुण त्रिपाठी, केके त्रिपाठी, प्रतियोगिता के संचालन में अकील अब्बास रिजवी, अली अहमद खान, प्रसून सिंह,वशिष्ठ मुनि, बुलंद प्रताप राय, राकेश श्रीवास्तव गालिब , अनिल सिंह, मुकेश सिंह,अश्विनी यादव, वीरेंद्र कुमार, हसबीन अहमद, डॉ अनूप श्रीवास्तव, सोनिका अरोड़ा,डॉ अंजना सिंह, शैलेंद्र साहू,पवन सिंह, आलोक विश्वकर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज सिविल लाइंस, आर्य कन्या गर्ल्स इंटर कॉलेज सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने बैंड की प्रस्तुति की।  एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि के समक्ष परेड प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *