Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

तरांव गांव के सीएन सिंह गेस्ट हाउस में शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश
PRAYAGRAJ NEWS: उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी ने बृहस्पतिवार को विकासखंड कोरांव के तरांव गांव में स्थित सीएन सिंह गेस्ट हाउस में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सीएन सिंह गेस्ट हाउस में आयोजित चैपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों के द्वारा जल निकासी की व्यवस्था न होने, नाली व चकरोड पर अवैध कब्जा तथा पट्टे की जमीनों पर कब्जा दखल न मिलने जैसी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा की गई। चैपाल कार्यक्रम राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल भी मौजूद रहे। जिनको तत्काल एसडीएम संदीप तिवारी ने निर्देशित किया कि गांवो में जिन स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं है, वहां वे उचित जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए नाली चकरोड व अन्य सार्वजनिक जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराने के बाबत कार्रवाई सुनिश्चित करें। अन्यथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चैपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया।