2 दिन से हो रही बारिश व तेज तूफान में फसले हो रही बर्बाद

तूफान के कारण खेतों में ही गिर जा रही धान की फसल, किसान चिंतित और परेशान

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव तहसील क्षेत्र में गत मंगलवार से ही हो रही फुहारी बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। धान की फसले जहां तूफान को लेकर खेतों में ही गिर जा रही हैं वही बरसात से पक कर तैयार हुई धान की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसान नेता ललन सिंह पटेल ने कहा कि इस बे मौसम बारिश और तूफान से क्षेत्र के किसानों की गाढ़ी कमाई व मेहनत की पूंजी अब बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। तूफान से किसानों की धान की फसल खेतों में ही गिर जा रही है। ऐसे में किसान काफी चिंतित और परेशान है। इसी तरह भारतीय किसान संघ काशी प्रांत के मंत्री भोला सिंह ने भी कहा कि यह तूफान और बारिश पक कर तैयार हुई फसलों समेत कुछ दिन बाद पकने वाली धान की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में गिरी धान की फसल देखकर किसान काफी चिंतित और परेशान हो रहे हैं। अभी बताया जा रहा है कि दो दिन तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। तूफान और तेज होगा किसानों का कहना है कि अगर तूफान इससे तेज हुआ तो पूरी की पूरी धान की फसल खेतों में ही गिर जाएगी और हम लोगों की गाढ़ी कमाई की पूंजी भी चली जाएगी। जिससे किसान काफी चिंतित और परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *