Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: जनसेवा का अद्भुत नजारा आज विकास खंड कदौरा के ग्राम पंचायत चन्दरसी में देखने को मिला, जब जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वयं गांव पहुंचे और शाम से लेकर देर रात तक ग्रामीणों के बीच डटे रहे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं का सत्यापन कराया और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। गांव के चौपाल में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आए। जिलाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एक-एक योजना की जानकारी देते रहे और मौके पर ही पात्रों की सूची की जांच की गई। चौपाल में स्वच्छ पेयजल, हैण्डपम्पों की कार्यदशा, जॉब कार्ड, अन्त्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड, वृद्धावस्था व निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना जैसी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जो छूट गए हैं, उनके नाम तत्काल जोड़ा जाए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह व पेंशन योजनाएं हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। रात का अंधेरा गहराया, पर चौपाल की रोशनी में प्रशासनिक जिम्मेदारी की चमक और बढ़ गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और उनकी टीम के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जनचौपाल से ही हमें शासन की योजनाओं का असली लाभ मिलता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पांडे, खंड विकास अधिकारी प्रतिभा शालिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश आदि सहित समाज जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।