जनपद के जिला अस्पताल में  छाया अंधेरा,मोबाइल टॉर्च में हो रहा इलाज और ब्लड सैंपल जांच

JALAUN NEWS: जिला अस्पताल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब 10 बजकर 55 मिनट पर अचानक बिजली चली गई। देखते ही देखते ओपीडी, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग अंधेरे में डूब गए। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी सेवाएं बंद हो गईं और मरीजों की लंबी कतारें बेवजह इंतजार में फँसी रहीं।बिजली न होने के कारण कई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों को देखा और पैथोलॉजी विभाग में ब्लड सैंपल लिए गए। कई मरीज घंटों इंतजार के बाद निराश होकर बिना इलाज लौट गए।मरीजों के परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा, “यहां इलाज नहीं, सिर्फ अंधेरा और इंतजार मिलता है।” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “जहां जिंदगी बचाने की उम्मीद होती है, वही सिस्टम खुद बीमार नजर आता है।”अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह मुख्य केबल में आई तकनीकी खराबी थी, जिसे ठीक कराया जा रहा है। हालांकि, लोगों का सवाल है कि क्या हर हफ्ते इसी तरह मरीजों की जान खतरे में डालना सिर्फ एक तकनीकी दिक्कत मानी जा सकती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *