Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: धान की फसल गलत तरीके से अधिसूचित करने पर किसानों को अतिवृष्टि का लाभ नहीं मिल पा रहा है यह बात अशोक सिंह राजपूत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा कानपुर बुंदेलखंड ने जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन के दौरान दो दिवसीय अतिवृष्टि के भौतिक सत्यापन के बाद भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ कहीं. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ने बीमा कंपनी इफको टोकियो पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिवर्ष जब फसले अधिसूचित होती हैं तो बीमा कंपनी अपने लाभ के लिए जहां धान की फसल अधिक मात्रा में होती है वहां तिल और मूंगफली अधिसूचित कर देते हैं जिससे किसानों को धान की अतिवृष्टि और बीमा का लाभ प्राप्त नहीं होता है. अशोक राजपूत ने बताया कि अति दृष्टि से जहां मोंठ एवं सदर तहसील में धान की फसल की छति हुई वहीं दूसरी ओर टहरौली गरौठा और मऊरानीपुर तहसीलों में रवि की फैसले चना मटरमसूर और लाही की फसलों की विजगुडी होने पर कीमती बीज तथा घंटा लाइन में लगकर मिलने वाला खाद भी बर्बाद हुआ. अशोक राजपूत ने गरौठा तहसील के सिमरधा गांव मैं बीमा कंपनी द्वारा एक करोड़ से अधिक के घोटाले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री रवि फसल बीमा 2024 -25 में इफको टोकियो बीमा कंपनी ने सदर तहसील के डगरवाहा एवं बाजना जिसमें कुछ जमीन बीड़ा में भी चली गई का फसल बीमा करा कर सिमरधा के फर्जी किसान तथा नाबालिगों के खाते मैं पैसा डालकर बीमा कंपनियां के अधिकारियों दलालों और फर्जी किसानो के द्वारा निकाल लिया गया. जांच में उपसंभागीय कृषि अधिकारी गरौठा व उप कृषि निदेशक की जांच में दोषी पाए जाने पर भी दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसानों का हित देखते हुए धान की फसल का प्लांट टू प्लांट सर्वे, रवि फसल की बुवाई में नष्ट हुए बीजों का मुआवजा तथा बीमा कंपनी की जांच में दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की संस्तुति करें. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा उमाशंकर राजपूत,मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह चौहान, किसान नेता सुरजीत राजपूत, एड.ध्रुव सिंह राजपूत करगुवां, मनोज द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष,परमेश्वरी दयाल लोधी, पुष्पेंद्र राजा गोविंद सिंह राजपूत प्रमुख सहित आदि उपस्थित रहें।