Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: आगामी 1 नवम्बर को होने वाले विवाह से पूर्व संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में एक सादे किंतु सौहार्दपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने बंगला घाट निवासी नैंसी वर्मा को शुभकामनाओं सहित विवाह-पूर्व उपहार प्रदान किए। डॉ. सरावगी ने इस अवसर पर नैंसी को एक ट्रॉली बैग, एक किचन सेट तथा अन्य गृह उपयोगी सामग्री भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि “संघर्ष सेवा समिति सदैव समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए तत्पर रहती है। किसी बेटी के जीवन के नए सफर की शुरुआत में आशीर्वाद और सहयोग देना हमारा कर्तव्य है।” नैंसी वर्मा, जयश्री वर्मा एवं राजू वर्मा (व्यवसाय–टेलर) की सुपुत्री हैं। उनका विवाह आगामी 1 नवम्बर को सम्पन्न होगा। परिवार और परिचितों में इस शुभ अवसर को लेकर हर्ष का वातावरण है। कार्यक्रम में रतिराम यादव, रणवीर यादव, सनी यादव, अजय यादव, नीरू यादव, रजत यादव, वीरू भैया (रामगढ़), सुनील जायसवाल, एस. एम. टावर सोसायटी के अध्यक्ष ज्ञानेश नगरिया, अनिल आडवानी, सोनू पारवल, समीर खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने नैंसी वर्मा को आशीर्वाद देते हुए उनके वैवाहिक जीवन की सफलता, सुख-समृद्धि और पारिवारिक सौहार्द की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर नवविवाहिता बनने जा रही नैंसी को शुभाशीष और आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रतिराम यादव, रणवीर यादव, सनी यादव,अजय यादव,नीरू यादव,रजत यादव, वीरू भैया रामगढ़ सुनील जायसवाल,सम टावर अध्यक्ष ज्ञानेश नगरिया,अनिल आडवाणी, सोनू पारवल, समीर खान आदि उपस्थित रहे।