Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BANDA NEWS: आज विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के द्वारा तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोडा , गुगौली इन दो ग्राम पंचायत पर गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गोपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने अवगत कराया की जय कार्यक्रम जनपद की सभी गौशालाओं में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा आगे गौरक्षक जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरूकता भी करना है जिससे गोवंश के प्रति लोगों को सद्भावना बढ़े तथा गौ माता पर सभी देवताओं का वास होता है हम सभी लोग गौ माता का तिरस्कार कर रहे हैं जिससे आज हर घर में लोग परेशान हैं हम सभी को अपने घर में एक गौ माता को रखना चाहिए जिससे घर में सुख समृद्धि होती है लेकिन आज के दौर में लोग अपने घरों में कुत्ते पालने को तैयार हैं लेकिन एक गोवंश नहीं पाल सकते आगे जिला अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में संचालित अधिकतर गौशालाओं की हालत चिंताजनक है वहां पर ना तो समय से भोजन दिया जाता है गोवंशों को और संख्या के हिसाब से पर्याप्त भोजन नहीं दिया जाता आए दिन गोवंश भूख के कारण मृत्यु हो जाती है और अधिकतर गौशाला में किसी प्रकार का पौष्टिक आहार नहीं मिलता जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें कि गोवंशों के खान-पान को लेकर इस मौके में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष तिंदवारी रिंकू सिंह कोषाध्यक्ष गुड़िया सिंह संयोजक शेरू भाई संदीप साहू आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।