पालिका के सौर ऊर्जा प्लांट से 60 बैटरियां चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

LAKHIMPUR KHERI: कस्बा के मोहल्ला शंकरपुर छावनी में नगर पालिका द्वारा कैंपस में लगाए गए सोलर प्लांट की बैटरियों  को मेन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना ने पुलिस की सतर्कता की पोल खोल दी है। नपाप के कर्मचारी कमलेश ने बताया पालिका प्रशासन द्वारा शंकरपुर छावनी में बनाए गए कैंपस में सोलर प्लांट लगाया गया था जिसमें 60 बैटरियां लगाई गई थी जिनकी अनुमानित लागत 10 लाख के करीब थी। ऑटोमेटिक संचालित होने वाले सौर प्लांट द्वारा सप्लाई न मिलने पर लोगों ने पालिका को शिकायत की जिस पर देखने पहुंचे कर्मचारियों ने में गेट का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर लगी बैटरियां गायब मिलीं कर्मचारी ने घटना की जानकारी अधिशासी अधिकारी को दी थी। पालिका प्रशासन की ओर से कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ अरुण कुमार सिंह घटना की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस चोरों के करीब पहुंच चुकी है जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *