Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मोहम्मदी में बिचपरी मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।जानकारी के अनुसार, शाहपुर राजा की ओर से विशाल पांडे उम्र 30 वर्ष और अभय प्रताप 20 वर्ष मोटरसाइकिल से मोहम्मदी आ रहे थे। वहीं, शाहाबाद पिहानी, हरदोई निवासी शकील (लगभग 30 वर्ष) और दुनिया (55 वर्ष) शिशोरा निकुम पुर में अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बिचपरी मोड़ के पास पहुंचते ही दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मोहम्मदी सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन घायलों की गंभीर हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक अन्य घायल को मामूली चोटें आने के कारण उपचार के बाद घर भेज दिया गया।घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।