पत्रकार एलन सिंह की हत्या मामले में प्रशासनिक संवेदना डीएम मनीष कुमार वर्मा ने परिजनों से की मुलाकात, दी आर्थिक सहायता

PRAYAGRAJ NEWS:  प्रयागराज में हुए पत्रकार एल एन सिंह की हत्या के बाद आज जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मृतक पत्रकार के आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता दी  एवं सरकारी योजनाओं के  सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब होकि डीएम वर्मा ने मृतक की पत्नी के लिए आजीवन विधवा पेंशन स्वीकृत  के, साथ ही पत्रकार कल्याण निधि से जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित राशि के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा उठाई गई 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग पर भी डीएम ने सकारात्मक रुख अपनाने की बात कही। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मृतक के पुत्र की शिक्षा हेतु व्यक्तिगत सहयोग देने की घोषणा की और पुत्र अथवा पत्नी को संविदा पर सरकारी नौकरी दिए जाने का आश्वासन भी दिया। डीएम ने कहा कि, “मृतक पत्रकार के परिवार को जो भी सहायता आवश्यक होगी, उसके लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *