Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश भर में हर बूथ पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इसी क्रम में पूर्व मंत्री और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी विधानसभा मड़िहान, जिला मीरजापुर के बूथ संख्या 80, अमोई विकासखंड पटेहरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार साहब का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सरदार पटेल के सपनों को याद करने के लिए गुजरात में 182 मीटर ऊंची उनकी प्रतिमा लगाकर सम्मान दिया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बेचन सिंह, राज बहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रवण पटेल, डॉ. प्रेम शंकर सिंह, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, ओमप्रकाश प्रधान, जटाशंकर सिंह और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।