कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया नमन

BHADOHI NEWS: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने कैम्प कार्यालय पर माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने और देश में सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सरफराज अहमद, भीम राम यादव और परवेज अंसारी सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने इंदिरा गांधी की नेतृत्व क्षमता और सरदार पटेल के देश को एकजुट करने में योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *