Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शहर कोतवाली पुलिस ने महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत के एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण करके सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। शहर कोतवाल नीरज पाठक के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी के तहत घंटाघर परिसर से एक रैली निकाली गई, जो घंटाघर से बसनही बाजार होते हुए त्रिमोहानी चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल भारत के एकीकरण के शिल्पकार थे। उन्होंने 562 रियासतों को कूटनीति, दृढ़ता और समझदारी से भारत संघ में शामिल किया। हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर जैसी रियासतों के विलय में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। इसके अलावा नीरज पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता की जो ज्योत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने प्रज्ज्वलित की थी, वह सदा भावी पीढ़ियों को राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करती रहेगी।इसके साथ ही शहर कोतवाल द्वारा लोगों को भारत के नए तीन कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।