Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा नवागत विंध्याचल मंडलायुक्त मीरजापुर राजेश प्रकाश ने मंडल के तीनों जिलाधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ कार्यालय मंडलायुक्त सभागार में किया।जिलाधिकारी भदोही शैलेष कुमार ने नवागत मंडलायुक्त को जनपद भदोही की राजस्व एवं विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति, उपलब्धियों व रैंकिंग की जानकारी दी। उन्होंने मंडलायुक्त को कालीन नगरी भदोही की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, यहाँ की कालीन उद्योग आधारित आर्थिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों तथा जनपद के विकासोन्मुखी नवीन संभावनाओं से भी अवगत कराया। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने भदोही जनपद की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में विकास की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने हेतु सभी अधिकारी तत्परता एवं पारदर्शिता से कार्य करें। अंत में मंडलायुक्त ने भदोही जनपद के समग्र विकास के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।बैठक में जनपद भदोही से मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार चक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।