Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मीरजापुर पुलिस की “रन फॉर यूनिटी” रैली
MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मीरजापुर पुलिस द्वारा जनपद में एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के भाव को सशक्त करने के उद्देश्य से आज प्रातः “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारम्भ “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन जनपद मीरजापुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एकता की दौड़ में जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा सम्भ्रात नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर दौरान भरूहना चौराहा (सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा) पर पहुँचकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यारपण कर पुष्प अर्पित किया गया। पूरे मार्ग में रैली द्वारा “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”, “देश की एकता हमारी जिम्मेदारी” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से शहर में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाया । “सरदार पटेल के जीवन से हमें देश की एकता, समर्पण और सेवा की प्रेरणा मिलती है। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा, राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखनें की शपथ दिलाई गयी तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी दूरदर्शिता एवं कार्यों के बारें में बताया गया।