ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

SONBHADRA NEWS: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती अवसर पर शुक्रवार को रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिरसाईं परिसर से पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों द्वारा रन फार यूनिटी की रैली निकली।पुलिस विभाग के नौजवानों ने आकर्षक परिधान में दौड़ लगा सबका मन आकर्षित कर लिया।रैली की शुरुवात विद्यालय के प्रधानाचार्य,ब्रांड एम्बेसडर (स्वच्छता) अनुराग पांडेय और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष नाथ पाल ने हरी झंड़ी दिखाकर ‘एकता की दौड़’ लगाई। बताया गया गुजरात राज्य के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे सरदार बल्लभभाई पटेल बैरिस्टर की पढ़ाई करने के बाद सफल वकील बने। लेकिन राष्ट्र भक्ति में उन्होंने अपना जीवन लगा दिया। रन फार यूनिटी का आयोजन विद्यालय परिसर से कोतवाली मोड़ तक किया गया।जिसमें दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग किया।आयोजन के लिए एंबुलेंस आदि की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय, एसआई अशोक सिंह, राजीव कुमार, बिजेंद्र कुमार,मोनू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *