Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के उपलक्ष्य पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी उपस्थित रहीं। उन्होंने जिला प्रभारी और भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ सरदार पटेल चौराहा (भरूहना) पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर नमन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे। इसके बाद ‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया। मैराथन दौड़ सरदार पटेल चौराहे से शुरू होकर पुलिस लाइन मार्ग होते हुए सिटी क्लब सिविल लाइन मीरजापुर के प्रांगण में समाप्त हुई। इसके बाद सिटी क्लब के सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया गया और सिटी क्लब प्रांगण में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल,विधायक मझवाँ सूचिस्मिता मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डॉ जगदीश पटेल, कार्यक्रम के जिला संयोजक एव जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, मैराथन दौड़ के संयोजक जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री हरिशंकर पटेल, रविशंकर पांण्डेय, दिनेश वर्मा, जिला मंत्री डॉ सी० एल०बिन्द, नितिन गुप्ता गौरव ऊमर, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, नगर मंडल अध्यक्ष डाली अग्रहरिजी, नितिन विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा “मोंटी” तथा सभी मंडल अध्यक्षगण,प्रमुख पहाड़ी के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मैराथन दौड़ में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।