Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बर्खास्त प्रधानाचार्य पर आरोप मढ़ एसपी व थानाध्यक्ष को सौंपा प्रार्थना पत्र
FATEHPUR NEWS: थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय सईद खां बिलन्दा स्थित रईस इंटर कालेज के प्रबंधक जहीर अहमद पुत्र स्व0 रईस अहमद निवासी मोहल्ला पनी थाना कोतवाली सदर ने पुलिस अधीक्षक व थरियांव थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय में हुई चोरी को षड़यंत्र बताते हुए बर्खास्त प्रधानाचार्य पर आरोप लगाए। उन्होने दोषी व्यक्तियों पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी व थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में इंटर कालेज के प्रबंधक जहीर अहमद ने बताया कि 23 अक्टूबर को उन्हें समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि 20 अक्टूबर को बर्खास्त प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार उत्तम का विद्यालय कमरे से सामान व विद्यालय के दस्तावेज चोरी हो गए हैं। लेकिन उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। उन्होने बताया कि सुरेन्द्र कुमार उत्तम बर्खास्त प्रधानाचार्य हें और विद्यालय की सम्पत्तियों की चोरी पूर्व में भी करा चुके हैं। विद्यालय में अनाधिकृत रूप से कब्जा करके विद्यालय परिसर में प्रबंधन समिति की अनुमति के बिना विद्यालय कमरे में रह रहे हैं और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बैठाकर अवैधानिक कार्य कर रहे हैं। इसलिए प्रबंधक को षड़यंत्र करके फर्जी मुकदमें में फंसाने के लिए बीस अक्टूबर को फर्जी घटना होना दिखाया है। जिसके वीडियो फुटेज भी उनके पास हैं। विवेचना में वह पूर्ण सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होने एसपी व थानाध्यक्ष से मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज करके दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।