Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वी जयंती जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर वन विभाग द्वारा आयोध्या कुटी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल सहसंयोजक वृक्षारोपण अभियान ने पौध रोपित किया।
उन्होंने कहा कि जन सहयोग से ही वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। सभी को एक पौध लगाकर उसको सुरक्षित रखने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान कंजी, पाकड़, अकेसिया, आरिकुलिस, फार्मिस व महोगनी के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी रूप सिंह, वन दरोगा अभिनव सिंह, अवधेश यादव, सुभाष यादव, सीमा यादव वन रक्षक ब्रजेश कुमार, विमलेश कुमार, सृष्टि साहू, सुरेंद्र पाठक एवं हरि चौरसिया मौजूद रहे।